Learn Bitcoin की PGP पर विस्तृत
गाइड से प्रेरित होकर, मैंने Android डिवाइस पर Kali NetHunter (Rootless) इंस्टॉल करने के बारे में एक ट्यूटोरियल बनाने का फैसला किया है.
इसका उपयोग करके Android यूज़र्स NetHunter के साथ अपने डिवाइस पर PGP एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल कर सकेंगे. इस तरह Windows, Linux और Android प्लेटफॉर्म पर PGP से संबंधित गाइड की श्रृंखला भी पूरी हो जाएगी.
यह ट्यूटोरियल Android 11 पर बनाया गया है, लेकिन इसे Android 12, 13 और 14 पर भी आसानी से काम करना चाहिए.
इंस्टॉलेशन के लिए न्यूनतम आवश्यकताएँ:
- १. कम से कम १५–२० GB स्टोरेज (आपके द्वारा चुने गए वर्ज़न पर निर्भर करता है)
- २. Command Prompt और Terminal ऐप्स की जानकारी
- ३. एक काम करने वाला दिमाग
➥ चरण १: GitHub/
F-Droid से Termux ऐप इंस्टॉल करें (डाउनलोड धीमा होने की स्थिति में VPN का इस्तेमाल करें).
➥ चरण २: Termux खोलें और पैकेज अपडेट करने के लिए निम्न कमांड दर्ज करें.
➥ चरण ३: जब किसी कार्रवाई के लिए पूछा जाए, तो
Y और फिर
<Enter> दबाएं, ताकि पैकेज मेंटेनर का वर्जन इंस्टॉल हो सके. (ऐसा ६ बार करना होगा.)
➥ चरण ४: स्टोरेज की अनुमति दें.
➥ चरण ५: wget इंस्टॉल करें.
➥ चरण ६: NetHunter की इंस्टॉलेशन फाइल डाउनलोड करें.
wget -O install-nethunter-termux
https://offs.ec/2MceZWr
➥ चरण ७: फाइल को चलाने के लिए उसकी परमिशन बदलें.
chmod +x install-nethunter-termux
➥ चरण ८: फाइल को चलाएं.
./install-nethunter-termux
➥ चरण ९: वह इमेज चुनें जिसे आप इंस्टॉल करना चाहते हैं. आप Full, Minimal या Nano में से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं. मैं नंबर १ चुनूंगा.
➥ चरण १०: जब
rootfs को डिलीट करने के लिए पूछा जाए, तो
N दबाएं. (इंस्टॉलेशन में थोड़ा समय लगेगा. आपके इंटरनेट की स्पीड के अनुसार इसमें १५-३० मिनट लग सकते हैं.)
चरण १० के बाद आपको dbus-x11 एरर को ठीक करना होगा. पहली बार इंस्टॉल करने के बाद ज्यादातर यूजर्स को यह एरर देखने को मिल सकता है. इस समस्या को ठीक करने के लिए आपको बस DNS सर्वर बदलना होगा और कुछ पैकेज अपडेट करने होंगे.dbus-x11 एरर को ठीक करें
➥ चरण ११: नीचे दी गई कमांड चलाएं.
➥ चरण १२: /etc/resolve.conf फाइल खोलें.
➥ चरण १३: IP एड्रेस को बदलकर
8.8.8.8 कर दें. इसके बाद
ctrl + x दबाएं और सेव करने के लिए
Y दबाएं.
➥ चरण १४: apt update और apt install dbus कमांड चलाएं.
apt update
apt install dbus-x11 -y
अब हमने एरर ठीक कर लिया है, तो आगे की प्रक्रिया जारी रख सकते हैं....➥ चरण १५: NetHunter में जाएं और Kex VNC के लिए पासवर्ड सेट करें. (केवल देखने के लिए अलग पासवर्ड सेट करने का विकल्प आने पर
N दबाएं.)
➥ चरण १६: पोर्ट नंबर नोट कर लें, क्योंकि चरण १९ में आपको इसकी जरूरत पड़ेगी.
➥ चरण १७: NetHunter ऐप डाउनलोड करके इंस्टॉल करें.
➥ चरण १८: NetHunter ऐप खोलें और Kex सर्च करें. इसके बाद इसे इंस्टॉल करके खोलें.
➥ चरण १९: पोर्ट नंबर दर्ज करें, यूजरनेम में kali लिखें और चरण १६ वाला अपना पासवर्ड डालकर Connect दबाएं.
➥ चरण २०: लीजिए!!! अब आपके Android डिवाइस पर Rootless Kali NetHunter GUI इंस्टॉल हो चुका है.
➥ संबंधित ट्यूटोरियल:➥ इस्तेमाल किए गए संदर्भ:https://www.youtube.com/davidbombalhttps://www.kali.org/docs/nethunter/nethunter-rootless/https://store.nethunter.com/https://github.com/termux/termux-app/issues/236
इस पहल के तहत अनुवादित :