Bitcointalk आर्काइव Ninjastic.space, Bitlist पर माइग्रेट हो रहा है, एक बिल्कुल नए वर्ज़न के साथ:
bitlist.co/searchनई वेबसाइट ज़्यादा तेज़ है, इसमें ज़्यादा फीचर्स हैं, और नए फीचर्स पर काम करते समय यह मेरी ज़िंदगी आसान बनाएगी.
कई चीज़ें जोड़ी गई हैं, जैसे मेरे अपने प्रॉक्सी के ज़रिए इमेज लोड होना (अब तक, पुरानी फ़ोरम-प्रॉक्सी की गई इमेज टूटी हुई दिखाई देती थीं क्योंकि उनके URL अमान्य थे), पोस्ट्स पर merits और edits, और आपकी सर्च को सीमित करने के लिए कई नए फ़िल्टर्स.
विषय | कहानी |
|
|
|
जल्दी जाएँ: | आप नेव बार में दिए गए ऑल-इन-वन Go to... (साथ ही Ctrl + K) की मदद से किसी यूज़र पेज, पोस्ट, टॉपिक या एड्रेस पेज को जल्दी से सर्च करके खोल सकते हैं. किसी यूज़र, पोस्ट या टॉपिक का URL पेस्ट करना भी स्वीकार किया जाता है!

|
|
|
|
पोस्ट्स और मेरिट्स: | आप आर्काइव किए गए पोस्ट्स को सर्च करते समय या देखते समय merits का डेटा देख सकते हैं. किसी पोस्ट के लिए merits txs का पूरा लॉग देखने के लिए पोस्ट हेडर में merits के पास मौजूद छोटे स्क्रॉल आइकन पर क्लिक करें.

पोस्ट के एडिट वर्ज़न्स (और डिलीशन्स!) दिखाता हैNEW


|
|
|
पोस्ट सर्चिंग | 
- कई यूज़र्स - कई टॉपिक्स - कई बोर्ड्स - ऑथर्स, टॉपिक्स, बोर्ड्स को बाहर रखें - merits वाले या बिना merits वाले पोस्ट्स - X merit प्राप्त करने वाले पोस्ट्स - X या Y यूज़र द्वारा merit किए गए पोस्ट्स - X यूज़र के कोट्स वाले पोस्ट्स - कोट के अंदर किसी खास शब्द वाले पोस्ट्स - वे पोस्ट्स जिनसे कोई टॉपिक शुरू हुआ हो (OP) - केवल पोस्ट के अनकोटेड कंटेंट में सर्च करें - केवल पोस्ट के कोट किए गए कंटेंट में सर्च करें - केवल डिलीट किए गए पोस्ट्स में सर्च करें - एडिट किए गए पोस्ट्स में सर्च करें - relevance के आधार पर सॉर्ट करें (यानी बेहतर वर्ड मैचिंग), नए/पुराने, ज़्यादा/कम merits के आधार पर।
उदाहरण: Meta+childs बोर्ड पर TryNinja या Loyce द्वारा किए गए ऐसे पोस्ट्स जिन्हें कम से कम 10 merits मिले हैं, merits की संख्या के आधार पर घटते क्रम में व्यवस्थित: https://bitlist.co/search?author=TryNinja,LoyceV&board_id=24&child_boards=true&merit_min=10&limit=20&sort_by=merits_desc
आप किसी टॉपिक आर्काइव पेज के अंदर पोस्ट्स को फ़िल्टर भी कर सकते हैं, उदाहरण के लिए, टॉपिक #5273824 (मूल ninjastic.space), लेकिन केवल TryNinja के पोस्ट्स: https://bitlist.co/topic/5273824?author=TryNinja&sort_by=date_asc
|
|
|
यूज़र प्रोफ़ाइल और चार्ट्स | यूज़र प्रोफ़ाइल में बहुत अधिक डेटा शामिल होगा. उदाहरण के लिए, किसी व्यक्ति के पूरे पोस्ट और मेरिट के मासिक/दैनिक चार्ट को देखें. आप उस अवधि के सभी txs देखने के लिए चार्ट की किसी तारीख के पॉइंट पर क्लिक कर सकते हैं (यानी किसी महीने या दिन के सभी merits, ताकि पता चल सके कि merit peak क्या था): https://bitlist.co/user/id/557798


यही बात अन्य चार्ट्स पर भी लागू होती है, जैसे टॉप 24 घंटे के merit भेजने वाले/प्राप्त करने वाले.

देखें कि किसी यूज़र ने किन एड्रेसेज़ को पोस्ट किया.

|
|
|
बोर्ड्स पेज: | बोर्ड्स का अपना पेज होता है, जहाँ आप उनके और उनके चाइल्ड बोर्ड्स के बारे में सब कुछ देख सकते हैं। पोस्ट्स, मेरिट्स, यूज़र्स, टॉपिक्स...


|
|
|
चेंजलॉग: | - 10/10/2025 - चाइल्ड बोर्ड्स वाला बोर्ड पेज, बेहतर बोर्ड सिलेक्टर, टॉपिक सर्च ऑटोकम्प्लीट, सबसे ज़्यादा मेरिट वाले पोस्ट्स. - 08/10/2025 - यूज़र टॉपिक्स पेज, बेहतर बार चार्ट्स, बोर्ड्स पर यूज़र द्वारा भेजे/प्राप्त किए गए मेरिट्स, शैलो रूटिंग. - 10/05/2025 - बेहतर टर्म्स सर्च. - 07/05/2025 - पोस्ट एडिट्स सर्च. - 30/04/2025 - सर्च विकल्प: ऑथर्स को बाहर रखें, टॉपिक्स को बाहर रखें, बोर्ड्स को बाहर रखें. - 07/04/2025 - यूज़र नोटिफिकेशन्स पेज. - 03/04/2025 - पोस्ट वर्ज़न्स. - 16/03/2025 - बेहतर URL सर्चिंग.
|
|
|
____________________ | |
आने वाली चीज़ें-
सुझाव? अपना आइडिया यहाँ डालें!
इस पहल के तहत अनुवादित :