पहली नज़र में दूसरे लोगों को यह बताना बुरा नहीं लगता कि आपके पास Bitcoin है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है:
अपने सभी दोस्तों को बताना शायद अच्छा विचार नहीं हैभले ही वे आपके दोस्त हों, फिर भी उन्हें अपनी क्रिप्टो होल्डिंग्स के बारे में बताते समय आपको बहुत सावधान रहना चाहिए.
हमेशा की तरह, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो जल्दी ईर्ष्या करने लगते हैं, खासकर अगर उन्हें लगता है कि आप अमीर हैं (लेकिन आप नहीं हैं) और आपसे कुछ क्रिप्टो देने की भीख मांगने लगते हैं. इससे अविश्वास पैदा हो सकता है और पहले से अच्छे रिश्ते को स्थायी रूप से नुकसान पहुंच सकता है.
या इसके विपरीत, हम सभी जानते हैं कि उनमें से कुछ लोग कोई राज़ नहीं रख सकते और दूसरों को बता देते हैं, और फिर वे लोग भी दूसरों को बता देते हैं. इसके बाद संभव है कि ऐसे लोगों को भी इसके बारे में पता चल जाए जो आपसे ईर्ष्या करते हैं / जिनके आपके साथ खराब संबंध हैं / या जो केवल अपराधी हैं और आपकी क्रिप्टो हासिल करने के लिए लूट की योजना बना सकते हैं.
आखिरकार, जितने अधिक लोगों को आपकी होल्डिंग्स के बारे में पता होगा, उतनी ही अधिक संभावना होगी कि बुरे लोगों को भी इसके बारे में पता चल जाए.
इंटरनेट पर अपनी पहचान को अपनी वास्तविक पहचान से जोड़ना बहुत खतरनाक हो सकता हैआमतौर पर इंटरनेट पर अपने असली नाम का इस्तेमाल करना अच्छा विचार नहीं है, खासकर जब बात क्रिप्टोकरेंसी की हो. यह फोरम, क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित सार्वजनिक सोशल मीडिया अकाउंट्स और उन सभी सेवाओं पर लागू होता है, जहां हमें ईमेल एड्रेस या ऐसी ही किसी जानकारी का इस्तेमाल करना पड़ता है.
चूंकि अलग-अलग अकाउंट्स रजिस्टर करने के लिए हमेशा ईमेल एड्रेस की ज़रूरत होती है, इसलिए आपको अपने असली नाम के बिना बनाया गया नया ईमेल इस्तेमाल करना चाहिए. यह स्पैम से और उन स्कैमर्स से भी बचाता है जो आपका असली नाम और पता पता लगाना चाहते हैं.
सोशल इंजीनियरिंग का इस्तेमाल करके स्कैमर्स किसी व्यक्ति के बारे में निष्कर्ष निकाल सकते हैं, यह पता लगा सकते हैं कि उसके पास कितनी क्रिप्टो है, वह कहां रहता है और लूट की योजना बना सकते हैं.
KYC आपकी पहचान उन लोगों के सामने भी उजागर कर सकता है जिन्हें इसके बारे में पता नहीं होना चाहिएKYC प्रक्रिया के उद्देश्य और उसके परिणाम को लेकर एक बड़ी गलतफहमी है.
बहुत सावधान रहना और KYC करने के जोखिमों को समझना बेहद ज़रूरी है. अगर आप इससे बच सकते हैं और किसी बुरे आश्चर्य का सामना नहीं करना चाहते, तो बेहतर है कि इससे बचें. संभव है कि KYC स्कैमर्स / हैकर्स आपकी चोरी की गई / हैक की गई व्यक्तिगत जानकारी का इस्तेमाल करके आपका निजी पता या लोकेशन पता लगा लें / उसे दूसरों को बेच दें और वे आपके घर पर लूट की योजना बनाकर आपकी क्रिप्टो चुरा सकते हैं. यहां तक कि Coinbase भी
यूजर्स का डेटा बेचते हुए पकड़ा गया था.
यहां कुछ और कारण दिए गए हैं कि KYC करने से आप बड़े जोखिम में क्यों पड़ सकते हैं:
KYC बेहद खतरनाक और बेकार क्यों है
व्यक्तिगत डेटा को संभालने में अत्यधिक लापरवाही बरतने से $ 5 रिंच अटैक का शिकार होने की संभावना बढ़ जाती हैऐसे कई हमले हैं जिनकी वजह से आप अपनी क्रिप्टोकरेंसी खो सकते हैं: स्कैम, फ़िशिंग साइट्स या हैक किए गए वॉलेट्स. एक और हमला जिससे बचा जा सकता है, वह प्रसिद्ध $ 5 रिंच अटैक है:
https://xkcd.com/538/अगर हमलावरों को आपकी व्यक्तिगत जानकारी और आप कहां रहते हैं, इसके बारे में पता न हो, तो इससे प्रभावी ढंग से बचा जा सकता है.
आखिरकार, अपने डेटा की सुरक्षा करना और यह तय करना कि आपकी क्रिप्टो होल्डिंग्स के बारे में किसे जानकारी मिलेगी, हर व्यक्ति की अपनी ज़िम्मेदारी है. एक बुनियादी नियम के तौर पर, संदेह होने पर हमेशा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. यह इंटरनेट पर की जाने वाली उन सभी गतिविधियों पर भी लागू होता है जो प्राइवेसी के लिए संभावित खतरा पैदा करती हैं.
एक बार जानकारी उजागर हो जाने के बाद, हम उसे वापस नहीं ले सकते, जिसमें उसके सभी (बुरे) परिणाम भी शामिल हैं.
इस पहल के तहत अनुवादित :