Bitcoin Forum
July 07, 2024, 08:28:38 AM *
News: Latest Bitcoin Core release: 27.0 [Torrent]
 
   Home   Help Search Login Register More  
Pages: [1]
  Print  
Author Topic: [ANN] SqPay.io रियल एस्टेट क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट्स  (Read 272 times)
kriskarthik (OP)
Full Member
***
Offline Offline

Activity: 258
Merit: 100


View Profile
September 08, 2017, 08:43:52 PM
Last edit: September 08, 2017, 08:58:22 PM by kriskarthik
 #1




SqPay.io रियल एस्टेट क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट्स
सेंट पीटर्सबर्ग, अगस्त 2017
 
Sqpay.io
 
टेलीग्राम चैनल
https://t.me/sqpaypr - रसियन इनाम (बाउंटी) चैट
https://t.me/sqpay - रसियन
https://t.me/sqpayeng - इंग्लिस
 
बिटकॉइनटॉक
https://bitcointalk.org/index.php?topic=2073007.0 - रसियन
https://bitcointalk.org/index.php?topic=2117288.0 - इंग्लिस
https://bitcointalk.org/index.php?topic=2140805.0 – इनाम (बाउंटी)
 
https://www.facebook.com/sqpay.io
https://vk.com/sqpay
https://twitter.com/vasily_mashkov
https://sqpay.slack.com - इंग्लिस इनाम (बाउंटी) चैट
https://docs.google.com/document/d/1NENjeux-nIY2UJOhWS0ptQI9S9mMm9yoIbaVDFe6IWE/edit - रसियन इनाम (बाउंटी) अभियान
https://medium.com/@vasilymash/sqpay-io-bounty-campaign-a90c2f322b51 - इंग्लिस इनाम (बाउंटी) अभियान
 

एसक्यूपे वाणिज्यिक अचल संपत्ति में, लाभदायक निवेश का एक मॉडल प्रदान करता है और पारंपरिक निवेश मॉडल (उच्च प्रविष्टि दहलीज और कर जटिलताओं के साथ) को ब्लॉकचैन प्रौद्योगिकी और डिजिटल टोकन पर आधारित वातावरण के प्रयोग से, एक नये मॉडल में बदलता है| एसक्यूपे टोकन अचल संपत्ति द्वारा समर्थित है| यह घोषणा पत्र, इस तंत्र की अवधारणा और घटकों का विवरण देता है।

1. परिचय

परियोजना सार : एसक्यूपे व्यावसायिक अचल संपत्ति को ब्लॉकचैन प्रौद्योगिकी से जोड़ता है|
यह व्यवसाय मॉडल आपको बड़ी संपत्ति वाली एक वाणिज्यिक संरचना का एक नया दृष्टिकोण प्रदान देता है, जहां हर कोई निवेशक हो सकता है, प्रभाव डाल सकता है और लाभांश प्राप्त कर सकता है|
आधुनिक प्रौद्योगिकियां पूरे विश्व के निजी निवेशकों के लिए, एक पारिस्थितिकी तंत्र का एक हिस्सा बनने का, जबरदस्त अवसर प्रदान करती हैं, जहाँ पूंजी के निवेश-विनिवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं है|
आर्थिक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद, निवेशकों की गतिविधि में, वैश्विक अचल संपत्ति बाजार में, तेज़ी बनी हुई है|
 
जेएलएल के विशेषज्ञों के अनुसार, वाणिज्यिक अचल संपत्ति का वैश्विक निवेश 2016 में $ 650 बिलियन से बढ़कर 2017 में 700 बिलियन डॉलर हो जाएगा, जो कि 2014-2015 के स्तर को दर्शाता है| जेएलएल के अनुसार, दुनिया मे अचल संपत्ति निवेश का मुख्य बाजार अमरीका है: इस देश में प्रत्यक्ष निवेश के सन्दर्भ में, वाणिज्यिक अचल संपत्ति में निवेश के हिसाब से, शीर्ष 30 शहरों में से 16 यहाँ स्थित हैं|
 
वाणिज्यिक अचल संपत्ति में प्रत्यक्ष निवेश के मामले में न्यूयॉर्क, विश्व के 30 शीर्ष के शहरों में, सबसे ऊपर है (2016 की पहले तीन तिमाहियों में 33.1 अरब डॉलर)| न्यू यॉर्क में निवेश और लेनदेन, लंदन के मुकाबले लगभग दुगना है - यह सूची में दूसरा सबसे बड़ा शहर है। विदेशी निवेश में 22% वृद्धि के कारण लॉस एंजिल्स, 15.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच कर, तीसरे स्थान पर हो गया है| इस शहर ने पिछले शीर्ष शहरों - पैरिस और टोक्यो (क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर) से बेहतर प्रदर्शन किया है|
 
विश्व में निवेश गतिविधि, वाणिज्यिक अचल संपत्ति की लाभप्रदता से आकर्षित, संस्थागत खिलाड़ियों के बढ़ते निवेश के साथ-साथ,   भारत, चीन और मलेशिया जैसे देशों से आने वाले पूंजी के नए स्रोतों से समर्थित है।
नई पूंजी, बाजार की वृद्धि का केवल एक कारक है| पारंपरिक निवेशक, अचल संपत्ति के क्षेत्र में अवसरों के उपयोग के लिए अधिक धनराशि भी आवंटित करते हैं। चूंकि इन खिलाड़ियों में आमतौर पर पूंजी पुनर्वितरित करने के लिए अच्छी तरह से विकसित तंत्र उपलब्ध हैं, इसलिए वे इस क्षेत्र में अपेक्षाकृत बड़ी मात्रा में पूंजी लगा सकते हैं।
 
2020 तक, निवेश गतिविधि की कुल मात्रा में, सीमा-पार लेन-देन का हिस्सा 50% से भी अधिक हो सकता है| वाणिज्यिक अचल संपत्ति में सबसे उज्ज्वल प्रवृत्तियों में से एक, चीनी निवेशकों का सुदृढ़ीकरण है|  2016 के परिणामों के अनुसार, चीन, अमेरिका से आगे निकल कर, वाणिज्यिक अचल संपत्ति की दुनिया का, सबसे बड़ा सीमा-पार खरीदार बन गया है।
 
वाणिज्यिक अचल संपत्ति और अन्य परिसंपत्तियों के अन्य प्रमुख वर्गों के बीच सिर्फ़ चल-निधि की तरलता का अंतर है| स्टॉक एक्सचेंज प्रतिभूतियों की तुलना में, जैसे स्टॉक और सरकारी बांड, अचल संपत्ति बाजार, अन्य बाजारों की तरह संगठित और कुशल नहीं है। चल-संपत्तियों में निवेश, भौगोलिक क्षेत्रों में स्थान के आंतरिक निवेश के अवसरों के अभाव की वजह से, रुका हुआ है| इसके अलावा, एक निजी निवेशक के लिए ऐसी परियोजनाओं में प्रवेश के लिए निर्धारित सीमा, एक महत्वपूर्ण कारक है।
 
हालांकि कई निवेशक विदेशी रियल एस्टेट में निवेश करने के अवसरों की तलाश और अध्ययन कर रहे हैं, बाजार में विभिन्न देशों के क्षेत्राधिकारों की विशेषताओं से संबंधित, और पूंजी के संचार में, बड़े पैमाने पर रुकावटें हैं, और इसलिए दस्तावेज़ प्रसंस्करण और परिसंपत्ति प्रबंधन की जटिलता होती है|
 
दूसरे भाग में, हम परियोजना की बुनियादी अवधारणाओं का और प्रमुख घटकों का विस्तार करेंगे।
 
तीसरे भाग में, हम टोकन की प्रणाली को समझाते हैं - इसका उद्देश्य, मूल्य निर्धारण प्रणाली और शीर्षक का हस्तांतरण| कंपनी के शुरुआती टोकन प्रस्तावों को भी इस अध्याय में वर्णित किया जाएगा।
 
निष्कर्ष में, हम कानूनी पक्ष और संबंधित जोखिमों पर विचार करेंगे।
 
परिशिष्ट ए स्टैक्स-ब्लॉकचैन तकनीक का वर्णन करता है जो परियोजना के परिचालन भाग में एक भूमिका निभाएगा। वेब अनुप्रयोग आर्किटेक्चर को परिशिष्ट ब में वर्णित किया गया है|
 
2.  संकल्पना

एसक्यूपे परियोजना कई चरणों में लागू की जाएगी|
  i. ट्रस्ट निर्माण (डीएटी - विकेंद्रीकृत स्वायत्त ट्रस्ट) और इस ट्रस्ट के बटुए में क्राइप्टॉकरन्सी का संग्रह। ट्रस्ट को हांगकांग में पंजीकृत किया जाएगा क्योंकि इस शहर का कानून टोकन धारकों के अधिकारों की रक्षा करने की
     अनुमति देता है| (क्रिप्टो-मुद्राओं के उपयोग पर आधारित परियोजनाओं के लिए हांगकांग सबसे उन्नत शहरों में से एक है)
 
  ii. ट्रस्ट में एक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण, जो टोकन के धारकों को निम्न के लिए वोट देने की अनुमति देगा:
  - लाभ का वितरण;
  - अचल संपत्ति वस्तुओं का चयन;
  - समिति द्वारा प्रस्तावित नए निवेश दिशा-निर्देश
 
  iii. सड़क फुटकर बाज़ार क्षेत्र, में वर्तमान किरायेदारों की उपस्थिति में, वाणिज्यिक अचल संपत्ति की वस्तुओं के मूल्यांकन, लेखा-परीक्षा और अधिग्रहण| यह आपको ट्रस्ट विकास में लाभ प्राप्त करने, सहभागियों के बीच  
       वितरित करने और निवेश करने की अनुमति देगा|
 
  iv. लीज्ड स्पेस के वर्ग मीटर की संख्या में वृद्धि के साथ, डीएटी बाजार से टोकन खरीद लेगा और उन्हें "खपा देगा", जिससे उनकी मात्रा कम हो जाएगी और मूल्य बढ़ेगा।
       आधिकारिक रूप से एसक्यूपे प्रोजेक्ट लॉन्च करने के लिए, हमें उन निवेशों की आवश्यकता होती है जिन्हें दो क्रमों में विभाजित किया जाता है:
 
       

       1.  पूर्व-आइटीओ - सॉफ्टकप 0.05 M$ हार्डकप 0.15 M$
       2.  आइटीओ - सॉफ्टकप 10 M$ हार्डकप 90 M$


 
पूर्व-आइटीओ में एकत्रित धन, ट्रस्ट पंजीकरण, कानूनी संरचना, सॉफ्टवेयर और परियोजना के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए आवश्यक हैं।
 
आइटीओ में एकत्रित किए गए धन को वाणिज्यिक अचल संपत्ति वस्तुओं के अधिग्रहण के लिए उपयोग किया जायेगा, जिससे टोकनधारकों के बीच वितरण के लिए लाभ का प्रवाह होगा। इसके अलावा, फंड का एक हिस्सा नई वाणिज्यिक सुविधाओं को खरीदने और बाजार से टोकन खरीदने के लिए उपयोग किया जाएगा।
 
3.  टोकन प्रणाली
 
3.1 प्रणाली और उसके कार्य
 
टोकन प्रणाली बनाने के 3 मुख्य कारण हैं:
- इस परियोजना को विकसित करने के लिए पर्याप्त धन जुटाना| प्रतिभागियों के विस्तृत अधिकार और वारंटी के साथ सामूहिक-वित्तपोषण, एक ऐसा समुदाय बनाने के लिए, सबसे अच्छा विकल्प है, जो पूंजी बनाने और बढ़ाने की इच्छा रखता है|
- टोकन, प्रत्येक प्रतिभागी के लिए, निर्णय लेने और आय वितरण दोनों क्षेत्रों में, मूल्यवान है।
- टोकन एक निवेश उपकरण के रूप में माना जा सकता है, क्योंकि इसकी बाजार की कीमत, परियोजना के विकास के दौरान बदलती रहेगी|
 
मुनाफ़े का स्त्रोत, टोकन का कारोबार नहीं है, बल्कि अचल संपत्ति और उनके पट्टे हैं| पुनर्मूल्यांकन के दौरान अचल संपत्ति वस्तुओं की संख्या और टोकन का बाजार मूल्य बढ़ेगा।
हम इस बात पर ज़ोर देना चाहेंगे कि एसक्यूपे टीम टोकन के मूल्य में एकलय वृद्धि की गारंटी नहीं दे सकती है, और बाजार में टोकन की अटकलों से जुड़े किसी भी नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं है।
 
3.2 टोकन विवरण

टोकन कुल राशि के अनुपात में लाभांश के वितरण की अनुमति देते हैं।
टोकन समिति द्वारा प्रस्तावित फैसले के लिए मतदान अधिकार देते हैं।
एसक्यूपी टोकन को विभाजित किया जाता है, अर्थात उनके नंबर को पूर्णांक होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आंशिक विभाजन एसक्यूपी के साथ काम करने की सुविधा पैदा करेगा।
इसका सबसे छोटा अंश 0.0001 एसक्यूपी है|
 
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि लाभांश प्राप्त करने और वोट करने के लिए, धारकों के पास कम से कम एक पूर्ण टोकन होना चाहिए। यदि टोकन धारक हमारे पारिस्थितिकी तंत्र के बजाय, किसी तृतीय-पक्ष एक्सचेंज पर ट्रेड करता है तो हम लाभांश का भुगतान नहीं कर पाएंगे|
 
एक निवेशक के लिए खरीद की न्यूनतम राशि एक टोकन है|
 
टोकन की कुल संख्या 100,000,000 तक सीमित है
 
पूर्व-आइटीओ (दो सप्ताह)
1 000 000 - 3 000 000 (1-3%) - 0.5 डॉलर प्रति टोकन, और न्यूनतम खरीद है 1 टोकन।
आइटीओ (चार सप्ताह)
90 000 000 (90%) - $ 1 प्रति टोकन, और न्यूनतम खरीद 1 टोकन है।
6 000 000 - 8 900 000 (6-8.9%) - टीम के बीच वितरित किया जाएगा
100 000 (0.1%) - बाउंटी अभियान

 
आईटीओ के माध्यम से कम टोकन बिक्री होने की स्थिति में, टीम के लिए टोकन की संख्या कम होकर 9% हो जाएगी, और शेष "खपा" दिए जाएँगे|
जुटाया हुआ धन, सलाहकार समिति के तीन सदस्यों की देखरेख में, एक बहु-हस्ताक्षर बटुए में जमा किया जाएगा|
इस फंड का प्रबंधन पारदर्शी होगा और रणनीतिक योजना के अनुरूप होगा। विभाजन चित्र में दिखाया गया है।
टोकन (बिक्री, पट्टे, इत्यादि) के साथ सौदे की अनुमति केवल आईटीओ पूरा होने के बाद की जाएगी।
 
4. वित्तीय और आर्थिक मॉडल

वित्तीय और आर्थिक मॉडल का निर्माण और उसकी गणना, मूलभूत कारकों के आधार पर की जाती है। यह गणना, लाभ के 50% की राशि को, लाभांश के भुगतान का ध्यान रखती है| यह प्रभावी प्रबंधन, और अनुकूल बाजार की स्थिति के, परिणामस्वरूप कंपनी के मूल्य में वृद्धि को ध्यान में नहीं लेता है। दिए गए आंकड़ों के आधार पर, परियोजना की लौटाने की अवधि 6-7 साल (14.3 - 16.6% प्रति वर्ष) है।
गणनाओं की बुनियादी जानकारी http://sqpay.io/ में, वित्तीय मॉडल अनुभाग में पाई जा सकती है|
 
5. क़ानूनी पहलू

परियोजना को लागू करने और प्रतिभागियों के अधिकारों की रक्षा के लिए, एक म्यूचुअल फंड, एंग्लो-सैक्सन कानून की सबसे विकसित और प्रगतिशील प्रणाली वाले अधिकार क्षेत्र में, एक ट्रस्ट के रूप में स्थापित की जाएगी (जैसे वर्तमान में, हांगकांग, स्विट्जरलैंड को माना जा रहा है)। यह ट्रस्ट संयुक्त राज्य अमेरिका में रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट फंड (आरईआईटी) के समान बनाया जाएगा, जो निवेशकों को सालाना 40% तक का लाभ देगा|
ट्रस्ट मैनेजर (ट्रस्टी या प्रबंधन कंपनी) ट्रस्ट संपत्ति के स्वामित्व से अलग होगा, ताकि हितों के बीच कोई संघर्ष ना हो, और उसे फंड के वित्तीय परिणामों के आधार पर मुआवजा मिलेगा। व्यावसायिक अचल संपत्ति, ट्रस्ट की तरफ से, केवल प्रतिभागियों (ट्रस्ट के लाभार्थियों), के हित में प्राप्त की जाएगी|
 
सहभागियों को सहभागिता के हिस्से के अनुपात में ट्रस्ट की संपत्ति रखने का अधिकार चार्टर में दिया जाएगा और कानूनी तौर पर पारस्परिक रूप से बंधन अनुबंध, अर्थात- वेब साइट पर प्रकाशित ट्रस्ट नियम, और टोक़नों के लेखांकन के लिए "वॉलेट" के रूप में कार्य करने वाले एसक्यू एप्लिकेशन में। टोकन को कानूनी रूप से चार्टर के ट्रस्ट के शेयरों के बराबर माना जाएगा।
वेबसाईट पर आवेदन और डेटाबेस, ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी के आधार पर, आयोजित किया जाएगा, प्रतिभागियों को संरक्षक और रजिस्ट्रार की सेवाओं की लागतों को कम करने में कारगर होगा, क्योंकि प्रतिभागी फंड की बिक्री पर, लेनदेन के गारंटर, के रूप में कार्य करेंगे। एसक्यूपे ने राज्य प्राधिकरणों में अचल संपत्ति के स्वामित्व को सत्यापित करने के लिए ब्लॉकचैन प्रौद्योगिकी का उपयोग करने और विकसित करने की भी योजना बनाई है।
 
6. भविष्य में विकास

हम नई वाणिज्यिक सुविधाओं के सक्रिय विकास और अधिग्रहण की योजना बना रहे हैं। बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद विविधीकरण एक निरंतर नकदी का प्रवाह बनाएगी। ब्लॉकचैन और नई प्रौद्योगिकियां एक मजबूत और सुरक्षित प्रणाली बनाएँगी| हम इसे एक सफल प्रोजेक्ट बनाना चाहते हैं, ताकि अर्थव्यवस्था के वास्तविक क्षेत्र के क्रिप्टो-मुद्रा में होने वाले विलय को दिखा सकें|
 
परिशिष्ट A: ब्लॉकचैन प्रौद्योगिकियां

सामान्य बहीखाता प्राचीन काल से व्यापार का मुख्य केंद्र रहा है और इसका इस्तेमाल विभिन्न चीजों को रिकॉर्ड करने के लिए किया गया था, जो अक्सर धन और संपत्ति होती थीं|
ब्लॉकचैन प्रौद्योगिकी वितरित डिजिटल रजिस्टरों की अवधारणा पर आधारित होती है जो अनिवार्य रूप से परिसंपत्ति डेटाबेस हैं, जो कई वेबसाइटों या संस्थानों के साथ नेटवर्क पर साझा की जा सकती हैं। सभी नेटवर्क के सदस्यों के पास अपनी बहियों की समान प्रतियां हो सकती हैं। बही में कोई भी बदलाव मिनटों के भीतर सभी प्रतियों में, या कुछ मामलों में, सेकेंडों में दिखाई दे जटा है।
 
वितरित बहियों में स्वाभाविक पारंपरिक मध्यवर्ती संस्करणों की तुलना में, आक्षेप कर पाना कहीं अधिक कठिन है| एक एकल डेटाबेस के बजाय, एक ही डेटाबेस की कई आम प्रतियां हैं, इसलिए साइबर हमले के दौरान, सफल होने के लिए, सभी प्रतियों में एक साथ आक्षेप करना होगा| यह तकनीक अनधिकृत परिवर्तन या दुर्भावनापूर्ण हस्तक्षेप की भी प्रतिरोधी है, क्योंकि नेटवर्क के सदस्य बही के किसी भी हिस्से में हुए बदलाव का संकेत तुरंत ही दे देंगे| इसके अतिरिक्त, जिस पद्धति द्वारा स

kriskarthik (OP)
Full Member
***
Offline Offline

Activity: 258
Merit: 100


View Profile
September 22, 2017, 02:13:15 PM
 #2

एक वीडियो

kriskarthik (OP)
Full Member
***
Offline Offline

Activity: 258
Merit: 100


View Profile
September 26, 2017, 01:39:52 AM
 #3

यह लेखन अच्छा है ।

https://steemit.com/blockchain/@vincent14/cryptoinvestments-in-commercial-real-estate

kriskarthik (OP)
Full Member
***
Offline Offline

Activity: 258
Merit: 100


View Profile
October 01, 2017, 07:01:36 AM
 #4

एक और

https://medium.com/@denismarcura201/sqpay-conecta-as-tecnologias-blockchain-com-o-dom%C3%ADnio-do-setor-imobili%C3%A1rio-comercial-3788c30fb902

kriskarthik (OP)
Full Member
***
Offline Offline

Activity: 258
Merit: 100


View Profile
October 04, 2017, 01:29:53 PM
 #5

https://steemit.com/minnowsupportproject/@hpl2709/profitable-investments-in-commercial-real-estate-sqpay

Pages: [1]
  Print  
 
Jump to:  

Powered by MySQL Powered by PHP Powered by SMF 1.1.19 | SMF © 2006-2009, Simple Machines Valid XHTML 1.0! Valid CSS!